योग और स्वास्थ
*योग और स्वास्थ- @त्रिɓհմϖαη*
योग का प्राचीन काल से ही हमारे देश मे प्रचलन मे रहा है।योग ना केवल हमारे स्वस्थ रहने का साधन है बल्कि हमें बिमारियों से भी बचाने मे सहायक है।ऐसे ही नहीं प्राचीन काल के लोगों की आयु अधिक होती थी।
प्राचीन काल से ही हम किसी भी धर्म को ही क्यों ना लेलें लेकिन उसमें एक समानता यह थी की उन सब ने योग को अपनाया था चाहे उन्होने इसका नाम कुछ भी रखा हो लेकिन स्थिति योग ही था।क्योंकि वो जानते थे शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का एकमात्र साधन अगर है तो वो योग ही है।
हिन्दू धर्म,बौद्ध धर्म,जैन धर्म और जो धर्म बाद मे आया मुस्लिम धर्म भी कहीं ना कहीं योग को तवज्जो देता है।हम उनके ईश्वर को याद करने के तरीको मे योग को साफ देख सकते है।
योग प्राचीन काल की एक तरह की औषधि कहें तो गलत नहीं होगा।
आज भी हमारे रोज के क्रियाकलापों को अगर हम देखें तो उसमें सारे शारीरिक कर्म हमें योग और योग कि किताबों मे आराम से मिल जाएगी।और सब के अपने अपने कारण और लाभ भी।
स्वास्थ के लिए हमारे जीवन मे योग का होना कितना जरुरी है इसका मतलब हम कुछ दिन योग या जिम या दौड़ करके फर्क़ देख सकते है।
एक दिन मैंने पतंजलि की एक किताब को पढ़ा तो मैंने उसमें साफ देखा की विभिन्न विभिन्न बीमारियों के नाम के आगे कौन सा योग करने से लाभ होता है ये देखकर चौंक गया क्योंकि जिन बिमारियों के लिए हम डॉक्टर या मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर खाते है उसका इलाज भी योग मे है।
और ये हजारों सालों से प्रचलन मे है।मैंने योग किया है उसके फर्क़ को जाना है।आप भी अपनी दिनचर्या मे योग को अपनाकर अपनी शरीर को स्वस्थ और गंभीर बीमारियों से बच सकते है।
*त्रिभुवन गौतम s\o शिव लाल*
*शेखपुर रसूलपुर चायल कौशाम्बी उत्तर-प्रदेश भारत।*
shweta soni
23-Jul-2022 11:17 AM
Nice 👍
Reply
Anam ansari
17-May-2022 09:30 PM
👌👌
Reply
Tribhuvan Gautam
18-May-2022 12:25 AM
Thanks
Reply
Fareha Sameen
17-May-2022 09:12 PM
Nice
Reply
Tribhuvan Gautam
18-May-2022 12:24 AM
Thank you
Reply